फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में गर्मी से लोग बेहाल, 35 डिग्री पार हुआ दिन का तापमान

विज्ञापन
गर्मी के कारण दोपहर के समय खाली पड़ा ठोडो मैदान। संवाद
विज्ञापन
दिन में ठोडो मैदान खाली, धूप के कारण नहीं आ रहे खेलने युवा
विज्ञापन

सुबह के समय हल्के बादल आए, दोपहर को तेज धूप से परेशान
बीबीएन में तेज धूप के कारण दिन के समय खाली रहती है सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। वीरवार को सोलन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। तेज धूप और उमस के कारण लोग दोपहर के समय घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। हालांकि जिले के बीबीएन क्षेत्र में पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है, जहां दिनभर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। लोग सुबह व शाम के समय ही काम के लिए निकल पा रहे हैं। उधर, गर्मी का सबसे ज्यादा असर खेलकूद की गतिविधियों पर देखने को मिल रहा है। सोलन का ऐतिहासिक ठोडो मैदान, जो आमतौर पर युवाओं और खिलाड़ियों से गुलजार रहता था, दोपहर के समय पूरी तरह से खाली नजर आ रहा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण युवा मैदान में खेलने नहीं आ रहे हैं।

सुबह छाए बादल, दोपहर को खिली तीखी धूप
मौसम के मिजाज में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को उम्मीद थी कि शायद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर को अचानक निकली तेज और तीखी धूप ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया। बाजार में भी दोपहर के समय आवाजाही काफी कम देखी जा रही है और लोग धूप से बचने के लिए छातों और सूती कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
उधर, मौसम विभाग के अनुसार अभी 1 जून तक बारिश व ओलावृष्टि के आसार दिए गए हैं। इसमें लोगों को काफी राहत मिल सकती है। हालांकि 28 मई से मौसम खराब दिया गया था, मगर सुबह के समय हल्के बादल होने के बाद दोपहर को तेज धूप ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यदि कुछ दिन ऐसी ही गर्मी पड़ती रही तो किसानों को अपनी फसलों को बचाना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें