फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस कर्मियों को दिए गए स्वस्थ रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में फिजियोथैरेपी शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में आईईसी यूनिवर्सिटी की टीम की ओर से पुलिस जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट ने जवानों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। जवानों की शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक सुदृढ़ता बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पुलिस बल स्वस्थ और सक्रिय बना रहे। शिविर के दौरान कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से ग्रसित जवानों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक व्यायाम, फिजियोथेरेपी तकनीकों एवं जीवनशैली से संबंधित सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें