फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थी जंक और फास्ट फूड से बनाएं दूरी, पौष्टिक भोजन अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बातल स्कूल में मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय बातल में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तेजेंदर शर्मा ने की। नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के बारे में बताया। नागरिक चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न काउंसलिंग सेवाओं की जानकारी दी, जिनका लाभ विद्यार्थी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उठा सकते हैं। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुख्य छह घटकों पर चर्चा करते हुए स्वस्थ शरीर के लिए जंक और फास्ट फूड से दूरी बनाने और पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी। कहा कि मोबाइल का उपयोग सीमित और केवल सकारात्मक कार्यों के लिए करें। नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत रहें और इनसे दूर रहें। तनाव प्रबंधन के उपाय अपनाएं और ओवर थिंकिंग की आदत से बचें। काउंसलर ने विद्यार्थियों को एचपीवी संक्रमण और उससे बचाव के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें