फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव, फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल बाद रोगी कल्याण समिति की आज होगी बैठक एनएचएम के पास फंसे हैं तीन करोड़ रुपये
विज्ञापन

पर्ची पर शुल्क लगाने का बैठक में उठेगा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव आएगा। इस पर समिति बुधवार को बैठक के दौरान फैसला लेगी। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का 30 रुपये मरीजों से लेने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अभी तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मुफ्त सुविधा मरीजोंं को मिलती है। रोगी कल्याण समिति की बैठक करीब डेढ़ साल बाद होगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में अस्पताल के कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से नेशनल हेल्थ मिशन के पास फंसे तीन करोड़ रुपये दिलवाने की भी स्वास्थ्य मंत्री से मांग की जाएगी। ये तीन करोड़ रुपये सरकारी लैब में होने वाले टेस्ट का बिल है। ये टेस्ट मरीजों के मुफ्त में होते हैं और बिल एनएचएम की ओर से भुगतान किया जाता है, लेकिन पिछले काफी समय से अस्पताल प्रबंधन को एनएचएम से पैसे नहीं मिले हैं। इस कारण अस्पताल की सरकारी लैब मेेंं विटामिन और थॉयराइड टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पैसे न होने के कारण रिजेंटस अस्पताल प्रबंधन नहीं खरीद पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाएगा। यदि अस्पताल प्रबंधन को तीन करोड़ रुपये की राशि मिल जाती है तो इससे दोनों महत्वपूर्ण टेस्ट सरकारी लैब में शुरू हो सकेंगे और मरीजों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। वहीं, अस्पताल में नई टेस्ट मशीनें खरीदने और बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी पैसे खर्च करने की अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी की पर्ची पर शुल्क लगाने का मुद्दा भी बैठक में चर्चा का विषय रहेगा। अस्पताल प्रबंधन आरकेएस के सदस्यों से मरीजों से पर्ची शुल्क वसूलने के बारे में अनुमति लेगा। यदि सदस्य पर्ची शुल्क को मान लेते हैं तो मरीजों से पैसे लिए जाएंगे और आरकेएस की आमदनी भी होगी। अभी तक अस्पताल में मुफ्त पर्ची बनती है। प्रिंटिंग का खर्च आरकेएस से वहन किया जाता है।
इनसेट
रोगी कल्याण समिति की बैठक वीरवार को होनी है। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें