फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 12 गर्भवती महिलाओं और 16 बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरोटीवाला में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कुल 12 गर्भवती महिलाओं और 16 बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के सेवन तथा संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक किय। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पूर्ण टीकाकरण के महत्व, बच्चों के पोषण, स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि समय पर टीकाकरण बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें