फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट के नए अस्पताल में फिर मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले के कंडाघाट में बन रहे नए अस्पताल में अब जल्द ही मरीजों के लिए दोबारा से अल्ट्रसाउंड की सुविधा मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंडाघाट में तैयार किए जा रहे नए अस्पताल भवन में मरीजों को यह सुविधा दी जाएगी। इसके बाद मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों को निजी क्लीनिक या करीब दस किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले यहां पर मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन को विभाग की ओर से सायरी अस्पताल भेज दिया गया था। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से दिसंबर के अंत तक अस्पताल का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि विभाग की ओर से अस्पताल के मशीन की डिमांड भेजी गई है। यह अस्पताल 50 बिस्तरों वाला बनाया जा रहा है। इसमें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें