फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो माह में 14 नए मरीजों में पाया गया एमडीआर टीबी, बीबीएन में अधिक मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एमडीआर टीबी के मरीजों की संख्या में होने लगी बढ़ोतरी, विभाग की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

सामान्य टीबी के भी दो माह में 300 से ज्यादा नए मरीज आए जांच में सामने
जिले में 1608 पहुंचा टीबी मरीजों का आंकड़ा, एमडीआर के 46 मरीज पॉजीटिव



संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस (एमडीआर) क्षय रोग (टीबी) के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। जिले में पिछले केवल दो माह में ही एमडीआर टीबी के 14 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें बीबीएन में अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सामान्य टीबी के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।
जिले में पिछले तीन माह में ही करीब 300 से अधिक लोगों में जांच के बाद टीबी पाया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग की ओर से भी मरीजों की जांच और टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगाए जा रहे टीबी जांच शिविरों के दौरान यह मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में 24 मार्च को शुरू हुए टीबी मुक्त अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 1158 मरीज सामने आए हैं। वहीं जनवरी से अब तक जिले में टीबी मरीजों की संख्या 1608 पहुंच गई है। वहीं एमडीआर टीबी के मरीजों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। विभाग की ओर से सभी मरीजों की दवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र की आशा वर्करों को भी नियमित रूप से समय समय पर टीबी मरीजों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट विभाग को सौंपने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सभी मरीजों को टीबी दवाओं का कोर्स पूरा करने के लिए कहा जा रहा है, ताकि बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जाए।
विज्ञापन


इनसेट
क्या होता है एमडीआर टीबी
मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलोसिस (एमडीआर) टीबी एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें सामान्य टीबी की दवाएं मरीजों पर काम करना बंद कर देती है। इस कारण मरीजों को उपचार के लिए सामान्य टीबी की दवाओं के बजाय दूसरी विशेष दवाएं देनी पड़ती है। ऐसे स्थिति में मरीजों को ठीक होने में भी अधिक समय लगता है।
इनसेट
एमडीआर टीबी के बढ़ने का कारण
विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार एमडीआर के इन मरीजों को पहले भी टीबी हुआ था, लेकिन इन्होंने दवाओं का कोर्स पूरा नहीं किया। जिस कारण टीबी फैलने वाले बैक्टीरिया सामान्य टीबी की दवाओं के प्रभाव को रोकने लगते हैं। वहीं कई मरीजों ने टीबी होने के बावजूद अन्य दवाएं खाते रहे, जिस कारण सामान्य टीबी बढ़कर एमडीआर की स्टेज तक पहुंच गया।
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर से सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। सभी मरीजों को नियमित रूप से दवाएं समय-समय पर दी जा रही हैं। इसके अलावा मरीजों के परिजनों की भी टीबी जांच की जा रही है, ताकि समय रहते टीबी को फैलने से रोका जा सके।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें