फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साईं पंचायत में लगाया निक्षय शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत साईं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निक्षय शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीण स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाने पहुंचे। डॉ. नितिन बांगर व पुष्पा देवी ने रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और मधुमेह (शुगर) की जांच की। कई मरीजों का एक्सरे किया गया, ताकि टीबी के लक्षणों की जांच की जा सके। शिविर के सफल संचालन में आशा वर्करों का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों को क्षय रोग (टीबी) और ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के बारे में जागरूक किया गया। अभिभावकों को 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि टीबी की समय रहते जानकारी मिलने पर उपचार संभव है। इससे मरीज समय रहते ठीक हो जाता है। अभिभावकों को बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को खतरनाक सर्वाइकल कैंसर से बचाता है। इस वैक्सीन का सबसे अधिक असर 14 से 15 वर्ष की किशोरियाें पर ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें