फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में 39 दिन के बाद तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-इंपैक्ट-
विज्ञापन

डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. मनीष मित्तल और डॉ. मीना मित्तल के रद्द हुए आदेश पहुंचे
ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा के तबादले पर अभी भी असमंजस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आखिरकार 39 दिन के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से तीन चिकित्सकों के तबादला आदेश सरकार ने रद्द कर दिए हैं। इसमें मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुज गुप्ता, गायनी विशेषज्ञ डॉ. मनीष मित्तल व बायोकेमिस्ट्री विशेषज्ञ डॉ. मीना मित्तल शामिल हैं। हालांकि ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा के तबादले आदेश अभी भी रद्द नहीं हुए हैं। सरकार ने 14 अगस्त को डॉ. अनुज गुप्ता का तबादला मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ. मनीष मित्तल का मेडिकल कॉलेज मंडी और डॉ. मीना मित्तल का तबादला मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए किया था। साथ ही डॉ. आशीष शर्मा का तबादला नाहन मेडिकल कॉलेज में किया है।
लोगों ने सरकार के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। इसके अलावा शहर के कारोबारियों ने भी बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया था कि तबादलों को रद्द करवा देंगे। मंगलवार को सरकार ने तीन चिकित्सकों के आदेश रद्द कर दिए हैं। इससे अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि इन विशेषज्ञों के जाने से संबंधित ओपीडी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने कहा कि तीन चिकित्सकों के तबादले सरकार ने रद्द कर दिए हैं जबकि ऑर्थो विशेषज्ञ के तबादले को लेकर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। चिकित्सकों के तबादले रद्द होने से अस्पताल प्रशासन व मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें