फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सांप, कुत्ते व बंदर के काटने पर घाव धोने के लिए बनेगा अलग कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में पहले धोए जाएंगे मरीजों के जख्म, उसके बाद होगा इलाज, संक्रमण का नहीं रहेगा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सांप, कुत्तों और बंदरों के काटने के इलाज से पहले घावों को धोने के लिए अलग से वाउंड (घाव) वाशिंग एरिया बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। आपातकालीन वार्ड के बाहर एक छोटा सा कमरा बनाया जाएगा, जिसमें मरीजों के घावों को पानी व साबुन से धोया जाएगा। अस्पताल में पहले मरीजों के जख्मों को धोया जाएगा फिर उपचार किया जाएगा। लावारिस कुत्तों, बंदराें और सांपों के काटने के बाद बहुत से मरीज घावों को धोए बिना ही उपचार के लिए पहुंच जाते हैं। इंजेक्शन के बाद भी घाव को भरने में काफी समय लगता है। अब प्रशासन पहले मरीजों के घावों को धोएगा। इससे रैबीज जैसी बीमारी के होने का खतरा भी काफी कम हो जाएगा। साथ ही घाव भी समय पर ठीक हो जाएगा। कमरा बनाने के लिए प्रशासन के पास दो लाख रुपये पहुंच गए हैं। अब केवल जगह का चयन बाकी है। जगह मिलने के बाद प्रशासन की ओर से इसे बनाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोलन अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में रोजाना 10 मरीज लावारिस कुत्तों और बंदरों के काटने के आते हैं। बरसात में सांप के काटने के मामले भी सामने आने लगे हैं। इन्हीं मरीजों को सुविधा देने के लिए कमरे को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि घाव धोने के लिए आपातकालीन वार्ड के बाहर कमरा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें