फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश के बाद बढ़ने लगे पीलिया के मामले, एक सप्ताह में आए 20 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद शहर में हुई थी मटमैले पानी की सप्लाई
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग वार्डों से आ रहे मामले, विभाग अलर्ट
संबंधित वार्डों में आशा वर्करों को निगरानी रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बारिश के बाद पीलिया के मामले बढ़ने लगे हैं। शहर और आसपास के क्षेत्र से पिछले एक सप्ताह में करीब 14 से 20 मामले सामने आ चुके हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना 2 से 3 मरीज पीलिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद शहर में मटमैले पानी की सप्लाई हुई थी। ऐसे में अब अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे पीलिया के मरीजों में से अधिकतर शहर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रहे हैं, वहीं कुछ मरीज आसपास के गांव से भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीज अस्पताल में कमजोरी, अधिक थकान होने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों की ओर से मरीजों की जांच के साथ उन्हें जरूरी टेस्ट करवाने के लिए कहा जा रहा है, रिपोर्ट में मरीजों में पीलिया पाया जा रहा है। मरीजों को डॉक्टरों की ओर से जरूरी दवाओं के साथ बचाव की सलाह भी दी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्करों को भी अपने क्षेत्र में समय-समय पर पानी की जांच करने और निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
पीलिया के कारण व लक्षण
पीलिया होने पर मरीज को शरीर में अधिक थकान होने लगती है। साथ ही आंखें और त्वचा भी पीली पड़ने लगती है। पेट दर्द के साथ भूख भी कम लगने लगती है। पीलिया गंदे पानी के सेवन के कारण होता है। हालांकि अब युवाओं में बढ़ते नशे की लत के कारण एक ही सुई से नशा लेना भी इसका कारण बनता जा रहा है।

इनसेट
पीलिया से बचाव के तरीके
यदि घर में पानी गंदा पहुंच रहा है, तो ऐसी स्थिति में पानी को उबालकर पीना चाहिए। वहीं खाना ताजा ही खाना चाहिए। वहीं फास्टफूड का कम से कम सेवन करें। नशे से दूरी बनाकर रखें, इसके अलावा फलों को खाने से पहले अच्छे से साफ करें।
विज्ञापन


कोट
बारिश के बाद गंदे पानी के कारणपीलिया के मरीज बढ़ने लगते हैं। अस्पताल प्रशासन अलर्ट है। मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ उपचार कर रहे हैं। मरीजों को सुविधा देने के लिए अस्पताल में दवाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं मरीजों को भी पीलिया से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
- डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें