फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आयुष्मान और निक्षय शिविर में हाइपरटेंशन के प्रति लोगों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में 17 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

लोगों को बताए जाएंगे कारण और ठीक करने के तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत जिले में लग रहे आयुष्मान और निक्षय शिविर के माध्यम से अब लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति भी जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को हाइपरटेंशन होने के कारणों और उसे ठीक करने के तरीकों की जानकारी देंगे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाइपरटेंशन डे के उपलक्ष्य पर हाइपरटेंशन डे जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें 17 जून तक जिलेभर के अलग-अलग क्षेत्राें में लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले में विभाग की ओर से आयुष्मान और निक्षय शिविर लगाए जा रहे हैं। इन्हीं शिविरों में अब हाइपरटेंशन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं मरीजों की अस्पतालों में स्कीनिंग भी होगी और सभी को अस्पतालों से निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी। वहीं युवाओं को जागरूक करने के लिए स्कूलों में भी विभाग की टीमों को भेजा जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में भी यह कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे स्टाफ और अन्य मरीज भी जागरूक होंगे।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी लगाने होंगे शिविर
विभाग की ओर से सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें अपने कार्यालय में एक माह में लगभग 4 से 5 जागरूकता शिविर लगाने होंगे। इसमें स्टाफ के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी बुलाकर जागरूक करना होगा।

जंक फूड और अनियमित दिनचर्या से बढ़ रहा है लोगों में हाइपरटेंशन

जंक फूड और अनियमित दिनचर्या के कारण भी लोगाें में हाइपरटेंशन की समस्या बढ़ती जा रही है। जंक फूड खाने के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और फाइबर की मात्रा में कमी होती है। वहीं अनियमित रूप से उठना और व्यायाम न करना भी हाइपरटेंशन को बढ़ाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के तरीके
. रोजाना नियमित रूप से समय पर उठना
. व्यायाम को अपने रोजमर्रा के जीवन से जोड़ना
. खाने में नमक का कम उपयोग करना
. जंक फूड का सेवन न के बराबर करना

कोट
हाइपरटेंशन के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी
हाइपरटेंशन के प्रति लोगों में जागरूकता होना बहुत जरूरी है। इससे मरीज भी स्वयं को ठीक करने में काफी अच्छा योगदान दे सकता है। नियमित रूप से व्यायाम करना और डॉक्टरों की सलाह लेना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग लोगाें को जागरूक करने के लिए एक माह तक जगह-जगह शिविर के माध्यम से लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक रकेगा। विभाग का उद्देश्य युवाओं को समय रहते उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक करना और इससे बचाव के तरीकों को लोगों तक पहुंचाना है।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें