धूल-मिट्टी से बचाव और पौधे लगाने का भी किया आग्रह
शिवालिक बॉयोमेटल में आयोजित किया जनजागरण अभियान
खांसी होने पर तुरंत अस्पताल में बलगम जांच करवाने का भी किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान लोगों को धूल-मिट्टी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए पौधे लगाने के लिए कहा। यह कार्यक्रम शिवालिक बाॅयोमेटल में किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. एके सिंह ने 65 कामगारों को वातावरण के बारे में बताया गया। साथ ही कहा गया कि वह एयर इंडेक्स को मोबाइल में देखकर पर्यावरण प्रदूषण के बारे में पता लगा सकते हैं। वहीं उन्हें ऐसी जगहों में सैर न करने की हिदायत दी जहां अधिक प्रदूषण होता हो।
डॉ. सिंह ने बताया कि प्रदेश में आबोहवा पर धुआं समेत अन्य प्रदूषणों के कारण खराब होती जा रही है। ऐसे में लोग कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धूल और मिट्टी के कण भी लोगों को दिक्कत में डाल रहे हैं। इससे भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं इस दौरान उपस्थित लोगों को क्षय रोग के बारे में भी जागरूक किया और लंबे समय से हो रही खांसी को नजर अंदाज न कर बलगम जांच का भी आग्रह किया। वहीं इस मौके लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।