फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किशनपुरा में 56 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
किशनपुरा में स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से किशनपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 56 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। इनमें अधिकांश गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताएं थीं। शिविर में उपस्थित चिकित्सा दल ने ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की और सभी जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ सही पोषण देश रोशन अभियान के तहत एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को संतुलित आहार, पोषक तत्वों की आवश्यकता और स्थानीय रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों के उपयोग के बारे में बताया गया। उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने , स्वच्छता और बच्चों के समुचित विकास में पोषण की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें