यूरोकिड्स प्ले स्कूल में फैन्सी-ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान सजे बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूरोकिड्स प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत स्कूल के सभी बच्चे भिन्न-भिन्न प्रकार की वेशभूषा में सुसज्जित होकर आए। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा बहल ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अंदर आत्म विश्वास व मनोबल बढ़ता है और स्टेज फोबिया भी दूर होता है। कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और बहुत ही आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर छात्र आदुतिल शर्मा, शार्बिल, अरिहन, सारिका, समदर्श, काव्यांश, अवयुक्ता, वैभवी, दिविशा, मिताश्री, हेयांश, स्वर्णिका, शौर्य, राशी व कीरत को मेडल देकर सम्मानित किया गया।