बद्दी (सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ संस्था की ओर से ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को गुरुमाजरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। मोबाइल क्लिनिक के माध्यम से आयोजित शिविर में ग्रामीण लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉक्टर अंजलि गोयल ने अपनी टीम के साथ कुल 52 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाइयां दी गईं। हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और असिस्टेंट दिनेश कुमार ने भी सेवाएं प्रदान कीं।