फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 210 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंगल की ओर से शनिवार को ब्राह्मण माजरा स्थित न्यूटेक टेक्नोसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में स्वास्थ्य जांच एवं नशामुक्ति जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने 210 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। लोगों को दवाइयां भी दी गईं। डॉ. नीतू ठाकुर ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की अपील की। उन्होंने डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि बुखार, आंखों में दर्द, उल्टी और भूख न लगने जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। योग प्रशिक्षक अजैब सिंह नायर ने लोगों को योग के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी निशा, प्लांट हेड रजनीश कुमार, एचआर हेड अनिल कुमार, सोहन सिंह, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें