नालागढ़ (सोलन)। महिला उत्थान व सामाजिक कार्यों के लिए गठित नालागढ़ स्त्री सभा की ओर से रविवार को मानव अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 59 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। बीएमओ कविराज नेगी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस अवसर पर सभा की अध्यक्ष कृष्णा बंसल, उपाध्यक्ष लाजवंती, सेक्रेटरी रजनी नैय्यर, मंजुला शर्मा, सुमति सिंगल, इंदू वैद्य, पंकज विशिष्ट, मंजू रोहेला, अंजलि शर्मा, रजनी सोनी आदि उपस्थित रहीं।