सोलन/ नालागढ़। समग्र शिक्षा और डाइट सोलन के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में चिकित्सा आकलन शिविर लगाया गया। शिविर नालागढ़, बद्दी और रामशहर ब्लॉक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए था। इसमें लगभग 90 बच्चों ने भाग लिया, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण और दिव्यांगता संबंधी आकलन किया गया। शिविर में एलिम्को (आर्टिफिशियल लिम्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने हिस्सा लिया। टीम में डॉ. अमर बहादुर, डॉ. अनिल और डॉ. सुमित शामिल रहे। चिकित्सा आकलन के आधार पर पात्र बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। ये उपकरण एलिम्को के सहयोग से प्रदान किए जाएंगे।