बद्दी (सोलन)। बद्दी विश्वविद्यालय ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (बीयूईएसटी) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने रोटरी क्लब बद्दी एवं नालागढ़ मिडटाउन के संयुक्त सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेके शर्मा ने किया। रोटरी क्लब बद्दी के अध्यक्ष संजीव वर्मा और रोटरी क्लब नालागढ़ मिडटाउन के अध्यक्ष करुणिंदर बस्सी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेके शर्मा ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों से विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।