सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में दिव्यांग बच्चों के लिए तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिले के 10 शिक्षा खंडों के करीब 650 बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से जांच की जा रही है। आधुनिक मशीनों से थेरेपी भी की जा रही है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। डाइट के उपनिदेशक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि संस्थान हर वर्ष ऐसे शिविर आयोजित करता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। शिविर का एक प्रमुख उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।