फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टीबी मरीजों की पहचान, जांच और इलाज पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में हुई एनटीईपी की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में टीबी को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों के चिकित्सा अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिले में टीबी मरीजों की पहचान, जांच, पंजीकरण और इलाज की स्थिति पर चर्चा की गई। दवा से ठीक न होने वाली टीबी (ड्रग रेजिस्टेंट टीबी) के मरीजों के इलाज, दी जाने वाली मदद और टीबी से बचाव के लिए दिए जाने वाले उपचार की भी समीक्षा की गई। बैठक में निक्षय पोर्टल पर मरीजों का रिकॉर्ड समय पर अपडेट करने और निक्षय मित्रों के माध्यम से मरीजों को मिलने वाली सहायता पर भी चर्चा हुई। सीएमओ ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी से जुड़ी गतिविधियों पर नियमित नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों की समय पर जांच करवाई जाए और बीमारी की पुष्टि होने पर उनका पंजीकरण कर इलाज शुरू किया जाए। साथ ही मरीजों के इलाज और उनकी सेहत में सुधार की नियमित जानकारी भी ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें