फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में 50 मरीजों की जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ (आईआरजी) की ओर से ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से बुधवार को लोअर बटेड़, बरोटीवाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में डॉ. अंजलि गोयल ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। हेल्थ वर्कर ज्योति धीमान और असिस्टेंट दिनेश कुमार ने सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उन्हें उनके नजदीकी क्षेत्र में सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें