बद्दी के बिलांवाली गांव में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच करते हुए चिकित्सक-
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बिलांवाली गांव के शिव मंदिर में ग्लेनमार्क फाउंडेशन के मोबाइल हेल्थ क्लीनिक के तहत एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान कुल 56 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में सामान्य बीमारियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस सत्र में लोगों को पोषण एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें दैनिक भोजन में हरी सब्जियों, फलों, दालों एवं पौष्टिक तत्वों को शामिल करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।