फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों को अगले माह जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सोलन में 2000 से ज्यादा लोगों ने दबाया 3 करोड़ का टैक्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लौटते ही कर्मचारी जारी करेंगे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्ति कर) न चुकाने वाले करीब दो हजार डिफाल्टरों के खिलाफ अगले महीने से शिकंजा कसने की तैयारी में है। हालांकि हर साल अप्रैल में नोटिस जारी कर दिए जाते थे, लेकिन इस बार नगर निगम के कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगने के कारण यह प्रक्रिया लटक गई थी। अब चुनाव निपटते ही निगम की ओर से नोटिस भेजने का काम युद्ध स्तर पर शुरू होगा। आंकड़ों के मुताबिक, शहर के 2,000 से ज्यादा डिफाल्टरों ने अभी तक नगर निगम को अपना संपत्ति कर जमा नहीं कराया है। निगम को जनता से 3 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली करनी है। अधिकारियों का मानना है कि यदि यह राशि समय पर आ जाती है, तो शहर के रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
अभी सिर्फ वार्ड-1 में जारी हुए बिल
शहर के कुल 17 वार्डों में से अब तक केवल वार्ड नंबर-1 के लोगों को ही बिल जारी किए गए हैं। शेष 16 वार्डों के करीब 13 हजार लोगों को बिल जारी होना अभी बाकी है। जो लोग नोटिस के बाद भी टैक्स नहीं चुकाएंगे, निगम उन पर पेनल्टी (जुर्माना) भी लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टैक्स वसूली के लिए जिम्मेदार कर्मचारी फिलहाल चुनाव ड्यूटी पर हैं। उनके आते ही नोटिस जारी करने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि जनता को सभी सुविधाएं समय पर मिलें और निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो।
-चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें