विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर
सोलन। साई इंटरनेशनल स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ. तरुण भारद्वाज, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. विनोद सूरी, डॉ. सुखदा सूरी, जनरल फिजिशियन डॉ. रविकांत सूद और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजय ग्रोवर ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ के करीब 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को होम्योपैथिक दवाइयां बांटी गईं। इसके अलावा मेरिडियन की ओर से भी विद्यार्थियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा, प्रधानाचार्य मीरा गुप्ता ने डॉक्टरों को स्मृति चिह्न के रूप में प्लांट्स देकर सम्मानित किया।