फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में एमएसएमई ने हासिल किया 244 फीसदी लक्ष्य

विज्ञापन
नालागढ़ बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक में भाग लेते हुए बैक अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बीबीएन में एमएसएमई का
विज्ञापन

लक्ष्य 244 फीसदी हासिल
नालागढ़ में खंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विकास खंड नालागढ़ के तहत खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही समीक्षा बैठक में कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। अग्रणी बैंक प्रबंधक तमन्ना मुदगल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम (एमएसएमई ) उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। ऋण योजना का वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य का 244.61 प्रतिशत मात्र नौ महीने में प्राप्त कर लिया है। इसके साथ ही प्राथमिक क्षेत्र में भी वार्षिक लक्ष्य का 189.28 फीसदी प्राप्त कर लिया। कृषि क्षेत्र में प्रगति उतनी उत्साहजनक नहीं रही। इसमें वार्षिक लक्ष्य का मात्र 69.65 फीसदी ही प्राप्त किया जा सका। उन्होंने सभी बैंकों से कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया साथ सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं में अधिक के बारे में लोगों को जागरूक करके इन योजनाओं में पंजीकरण की सलाह भी दी। इस मौके पर आरसेटी की निदेशक मीनू बारिया, खंड विकास कार्यालय से भीष्मा गुप्ता, पीएनबी नालागढ़ के मुख्य प्रबंधक सौरभ माकटा, झिरीवाला से खुशबू, दिग्गल से हुकुम चंद, जोगिंद्रा बैंक मलागा से जसविंदर सिंह, चौकी वाला से हरपाल सिंह, परवाणू अर्बन बैंक से एच आर धीमान सहित अनेक बैंक प्रबंधक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें