फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कक्कड़हट्टी पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति नहीं घूम सकेंगे फेरी वाले

विज्ञापन
ककरहट्टी पंचायत में आयोजित ग्रमा सभा के दौरान लोगों को संबो​धित करते पदा​धिकारी। स्रोत : पंचायत
विज्ञापन
ग्रामसभा में बधाई राशि 1100 रुपये तय
विज्ञापन

सुबाथू(सोलन)। कक्कड़हट्टी पंचायत की पहली ग्राम सभा में नशा मुक्ति, सुरक्षा और सामाजिक सुधार से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। पंचायत प्रधान उपासना कश्यप और उपप्रधान लक्ष्मी ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के विकास और सामाजिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ।ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शादी या बच्चे के जन्म के अवसर पर किन्नरों को 1,100 रुपये का शगुन दिया जाएगा। पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति फेरी लगाने वालों के प्रवेश पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा में पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में बीपीएल सूची की समीक्षा करते हुए पात्र और अपात्र लाभार्थियों के नामों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें