फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरियाणा के पहलवान विकास ने जीता भराड़ीघाट दंगल

विज्ञापन
भराड़ीघाट में दंगल के दौरान बड़ी माली जीतने के बाद विकास हरियाणा को सम्मानित करते हुए अतिथि। दू
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में कैथल के पिंटी को दी मात, विजेता को 19 हजार के साथ गुर्ज देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने की बतौर मुख्यातिथि शिकरत
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। भराड़ीघाट में आयोजित विशाल दंगल में हरियाणा के पहलवान विकास ने बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने रोमांचक मुकाबले में कैथल के पिंटी को हराया। दंगल कमेटी ने बड़ी माली के विजेता विकास हरियाणा को गुर्ज और 19 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिए। उपविजेता पिंटी कैथल को 17 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। छोटी माली का खिताब चिल्ला के बलवीर ने हरियाणा के जयदीप को हराकर जीता। बलवीर को गुर्ज और 15 हजार रुपये, जबकि जयदीप को शॉल और 13 हजार रुपये मिले। बाघल केसरी का खिताब सुंदरनगर के भूषण ने बिलासपुर के लकी को हराकर अपने नाम किया। भूषण को 11,000 रुपये और लकी को 9,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। दंगल से पहले भराड़ीघाट बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद अखाड़ा पूजन कर प्रतियोगिता शुरू हुई। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि दंगल और खेलकूद युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में सहायक हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अवस्थी ने अर्की विधानसभा को आदर्श क्षेत्र बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने दसेरन पंचायत भवन के अधूरे निर्माण को विभागीय बजट से पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भराड़ीघाट से भुरजनी से शिला गांव तक सड़क को पक्का करने के लिए बजट देने की बात कही। अवस्थी ने भुरजनी, दसेरन, जेरी और आली गांवों के श्मशानघाटों के लिए एक-एक लाख रुपये की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, पंचायत क्षेत्र के लिए 20 सोलर लाइटें और दंगल समिति को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

भराड़ीघाट में दंगल के दौरान बड़ी माली जीतने के बाद विकास हरियाणा को सम्मानित करते हुए अतिथि। दू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें