एमयूएन-2024 प्रतियोगिता में पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
एमयूएन-2024 में पाइनग्रोव स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के 14 छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल चंडीगढ़ द्वारा आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस एंड पॉलिसी कॉटेंटेशन-2024 (एमयूएन-2024) में भाग लिया। यह कार्यक्रम 25 से 28 जुलाई तक हुआ। इसमें एनसीआर क्षेत्र के 22 स्कूलों और 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पाइनग्रोव स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन वाद-विवाद कौशल का प्रदर्शन किया और इसकी सराहना जजों और अन्य प्रतिनिधियों ने की।
प्रतियोगिता में हार्दिक सांगवान और निश्चय पराशर को उच्च प्रशस्ति से सम्मानित किया गया, जबकि युव महाजन ने सबसे होनहार प्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा कबीर सिंह ढींगरा, पार्थ सर्राफ और आरव शर्मा को मौखिक उल्लेख से सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक कैप्टन एजे सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।