फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ा के नावग में नेपाली मूल की महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट की गौड़ा पंचायत में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौड़ा के नावग गांव में एक नेपाली मूल की महिला हीरा देवी उम्र 28 वर्ष ने पास के जंगल में देर सायं एक नाले में जाकर सानन के पेड़ पर चुनरी से फंदा लगाकर अपनी जान गवां दी। उसके पति ने इसकी सूचना चायल पुलिस चौकी को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पुहंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया है। महिला लंबे समय से बीमार और मानसिक रूप से परेशान थी। उधर, चायल चौकी प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी मिली है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें