फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हमीरपुर के ध्यानार्थ हमीरपुर ने सोलन को 4-0 से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Mon, 14 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने सम्मानित की मेधावी टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान सोलन में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान सोलन को 4-0 के अंतर से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय व सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने की।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे डॉ. शांडिल ने विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने सोलन फुटबॉल एसोसिएशन को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का जरिया नहीं हैं, बल्कि यह बच्चों व युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करने का जज्बा पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी युवाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती है। युवाओं को इससे दूर रखने और सकारात्मक दिशा देने में खेल प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इससे पूर्व, सोलन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि इस 4 दिवसीय स्पर्धा में 9 जिलों और 2 अकादमियों के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, जोगेंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर, एसोसिएशन के महासचिव कर्णजीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें