फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद सोलन अस्पताल का गाइनी वार्ड सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में स्टाफ के सात कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद अस्पताल के गाइनी वार्ड को 22 अक्तूबर तक सील कर दिया गया है। हालांकि पॉजिटिव आए सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है। अब सीधे संपर्क में आए अन्य कर्मचारियों के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले भी मरीज और कर्मचारियों के पॉजिटिव आने से गाइनी वार्ड को पांच बार सील किया जा चुका है। कोरोना वायरस के मामले आने के बाद शनिवार को अस्पताल के गाइनी वार्ड परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है। कर्मचारियों सहित लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मामले आने के बाद अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हो चुका है। सभी को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है।
उधर, एसएम डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद एहतियात के तौर पर गाइनी वार्ड को छह दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें