सरौर पंचायत में शिव शक्ति युवक मंडल करवा रहा प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सरौर पंचायत के शिव शक्ति युवक मंडल तमडोह की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गुरुकुंड की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं।
तमडोह के खेल मैदान खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले मैच मे गुरुकुंड की टीम ने तमडोह बी टीम को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता मे जीत के साथ आगाज किया। तमडोह बी टीम ने पहले टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी जोड़ी पहले ओवर में ही आउट हो। लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने बेहतर खेल का परिचय देते हुए पारी को संभाला व अंतिम गेंद पर चौका लगाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच में लूनस व जागली के बीच हुआ। जागली ने चार विकेट से यह मैच जीत लिया। लूनस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 48 रन बनाए। जवाब में जागली की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। इससे पूर्व सरौर पंचायत के प्रधान धर्मपाल व समाज सेवी जगदेव चंद ने खिलाड़ियों का परिचय करने के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर पंचायत के उपप्रधान जयपाल, राधे श्याम, नंद लाल, रोशन लाल, परमजीत, काकू, बाबू राम, सुनील, राजू, सतीश कुमार, सहित शिव शक्ति युवक मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।