फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में जिला की लड़कियां अव्वल

Wed, 01 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
बा‌‌क्स‌िंग में अव्वल रहे ख‌िला़ड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिन्मय विद्यालय नौणी में डब्ल्यूएकेओ किक बाक्सिंग संघ जिला सोलन के सौजन्य से आयोजित चौथी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें जिला सोलन की बेटियों ने ओवरऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 10 जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 350 से अधिक लड़के और 160 से अधिक लड़कियां शामिल रहे। लड़कों के वर्ग में कुल्लू जिला ओवरऑल चैंपियन रहा। मंडी जिला दूसरे स्थान  और सोलन जिला तीसरे स्थान पर रहा है। लड़कियों के वर्ग में सोलन जिला प्रथम, बिलासपुर दूसरे और हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा।

इस मौके पर भाजपा नेता तरसेम भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विनीत गोयल, बादल नाहर, कमल वर्मा, चंद्रकांत शर्मा, लक्ष्मी दत्त, देवदत्त ठाकुर, संजय यादव, रणबीर ठाकुर, हंसराज, सुनीता ग्रोवर, तिलकराज, संजय जसवाल, संजीव चौहान, भूपेंद्र जसवाल, यतिन जसवाल, विजय दीप, विकास शर्मा, जितेंद्र, राजीव, हंसराज ठाकुर, सुधांशु, जितेंद्र बंसल, दीपक, राजकुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें