फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्रीन एकादश ने जीती देव धारढूधार प्रीमियर लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में आर्यन्स एकादक को किया पराजित
विज्ञापन

सिप्पी बने मैन ऑफ द सीरीज, सचिव मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। खनलग टुकाणा युवक मंडल के बैनर तले आयोजित देव धारढूधार प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला ग्रीन स्टार एकादश के नाम रहा। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन्स एकादश ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए, जबकि ग्रीन स्टार एकादश ने निर्धारित लक्ष्य 8.2 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मुकाबले में सचिन ने 25 गेंदों में 48 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इसके अलावा आर्यन्स एकादश के खिलाडी सिप्पी मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। युवक मंडल के सदस्य ललित, पिंकू और संजय चौहान ने बताया कि विजेता टीम को 35 हजार ट्राॅफी और उपविजेता टीम को 25 हजार की राशि व ट्राॅफी से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें आर्यन्स एकादश ने स्टार स्ट्राइक को 20 रनों से जबकि ग्रीन स्टार ने महाकाल को 46 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संजय चौहान ने बताया कि युवक मंडल द्वारा नशे से दूर रहने के लिए समय-समय पर खेलों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर मेदराम चौहान, अजय, जगत राम, लक्की समेत अन्य युवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें