फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डगशाई स्कूल में हरित अभियान, रोप 150 से अधिक पौधे

Wed, 05 Aug 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पीएम श्री डगशाई स्कूल में एक पौधा मां के नाम अ​भियान के दौरान पौधारोपण करते विद्या​र्थीI स्रोत 
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य ने दिया पर्यावरण संरक्षण पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया। इस हरित अभियान के तहत विद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में 150 से अधिक पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और विद्यार्थियों ने इस पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और इको क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान की शुरुआत प्रधानाचार्या के संबोधन से हुई। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने और हरियाली बढ़ाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन

रचना अग्रवाल ने कहा कि यह अत्यंत प्रेरणादायक है कि हमारे शिक्षक, एसएमसी सदस्य, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक और इको क्लब के सदस्य न केवल पौधे लगाने के लिए बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने के लिए भी एक साथ आगे आए हैं। तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में नीम, पीपल, गुलमोहर और आंवला जैसे देसी पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा घेरे भी लगाए गए। प्रत्येक विद्यार्थी को लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नए हरित क्षेत्र की देखभाल और पर्यावरण-अनुकूल आदतों को बढ़ावा देने की शपथ के साथ हुआ। स्थानीय निवासियों ने इस हरित पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें