फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ हेरिटेज पार्क के तालाब में छोड़ी गईं ग्रास कार्प मछलियां

विज्ञापन
नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में ग्रास कार्प मछली का बीज तालाब में डालते हुए- स्रोत- विभाग
विज्ञापन
एसडीएम बोले, प्राकृतिक जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संतुलन बनाए रखने के लिए यह पहल जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के हेरिटेज पार्क परिसर में स्थित तालाब के पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखने और जल को स्वच्छ रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया की उपस्थिति में शुक्रवार को तालाब में ग्रास कार्प प्रजाति की मछलियों को छोड़ा गया। एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया ने इस पहल को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि तालाबों और प्राकृतिक जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संतुलन बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पहल जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मत्स्य विभाग के इस प्रयास को सराहनीय बताया, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वच्छ पर्यावरण अभियान को बल मिलेगा और लोगों में जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि ग्रास कार्प एक अत्यंत उपयोगी और पर्यावरण हितैषी मछली प्रजाति है। यह मछली तालाबों में उगने वाली घास, जलीय पौधों और शैवाल को खाकर जल को स्वच्छ बनाने में सहायता करती है। इसके कारण तालाब में अवांछित पौधों की वृद्धि नहीं होती और पानी की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता रहता है। यह मछली तेजी से बढ़ने वाली प्रजातियों में से एक है और तालाबों के पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी तथा हेरिटेज पार्क प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें