संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। धौलाधार पब्लिक स्कूल में पितामह दिवस ( ग्रेंड पेरेट्स डे) मनाया। इस मौके पर दादा-दादी व नाना-नानी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। म्यूजिकल चेयर, ग्लास पिरामिड, कौन रेस आदि कराई गई। प्राची की दादी व सुदक्षणा के दादा ने म्यूजिकल चेयर में इनाम जीता। पिक द कौन में निहारिका की दादी व मेक के पिरामिड में मनस्वी की दादी अव्वल रहीं। इस मौके पर बच्चों के परिजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता गुप्ता ने बताया कि स्कूल में दादा-दादी व नाना-नानी दिवस मनाया। यह दिवस बुजुर्गों के प्रति सम्मान, आभार व्यक्त करने और पोते-पोतियों व दादा-दादी व नाना-नानी के बीच के अटूट रिश्ते को मजबूत करने के लिए मनाया गया। यह बच्चों को बुजुर्गों के ज्ञान और उनके प्यार को सराहने का अवसर देता है। इस मौके पर चेयरपर्सन रणधीर सिंह राणा, कक्षा अध्यापक भानुप्रिया, कविता, रमा, सावित्री भावना, रीता, नमिता उपस्थित रहे।
मां अंबिका धाम भावगुड़ी में शिवमहापुराण कथा 17 से
बरोटीवाला (सोलन)। भावगुड़ी पंचायत स्थित ऐतिहासिक श्री शक्ति पीठ मां अंबिका नगर धाम के प्रांगण में शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 17 फरवरी से किया जा रहा है। मां अंबिका प्रबंधन सेवा समिति के प्रधान जय सिंह ठाकुर ने बताया कि मां अंबिका की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25वां महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 17 फरवरी से 27 फरवरी तक बहुत ही श्रद्धा भाव से ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध कथावाचक वेदाचार्य पीतांबर दत्त आचार्य अपने प्रवचनों की वर्षा करके संगत को निहाल करेंगे। कथा प्रवचन का समय दोपहर बाद 1 से सायं 4 बजे तक रखा गया है। 17 फरवरी को पुराण स्वागत, कलश स्थापना तथा मूल पाठ एवं महात्म व कलश यात्रा निकाली जाएगी। 18 फरवरी से 26 फरवरी तक हर रोज साढ़े बारह बजे से 4 बजे भजन कीर्तन व कथा प्रवचन होंगे। उसके बाद हर रोज भंडारा होगा। कथा के अंतिम दिन 27 फरवरी को हवन,यज्ञ पाठ, पूर्णाहुति, प्रवचन एवम आशीर्वाद कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा।