फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डायरिया मामलों पर राज्यपाल ने लिया संज्ञान, अधिकारियों की लगाई लताड़

Mon, 22 Apr 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू में डायरिया मामलों पर बैठक लेते राज्यपाल ​शिव प्रताप शुक्ल। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला रोजाना उठा रहा है बढ़ते डायरिया के मामले
विज्ञापन

संयुक्त टीम करे कौशल्या खड्ड में जा रही गंदगी के स्थान की जांच
हिमुडा और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट होकर काम करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में लगातार आ रहे डायरिया के मामलों में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संज्ञान लिया है। सोमवार को राज्यपाल ने परवाणू में डायरिया को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। वहीं अधिकारियों को खूब फटकार भी लगाई। सूत्रों के अनुसार बैठक में हिमुडा और स्वास्थ्य विभाग को खूब खरीखोटी सुनाई। बैठक में कहा कि अधिकारियों ने अभी तक कौशल्या खड्ड से उस प्वाइंट को खोज नहीं पाई जहां पर गंदगी पानी में मिल रही है। वहीं टूटी हुई पाइपों को भी ठीक नहीं किया गया है।
इस दौरान राज्यपाल ने जिला प्रशासन से भी डायरिया मामलों की रोकथाम करने के लिए उठाए गए कदम को लेकर भी सवाल किया। वहीं हिमुडा और स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छ पानी देने को लेकर भी सवाल तलब किया। साथ ही हिमुडा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह डायरिया पर अलर्ट होकर काम करें। वहीं आगामी दो दिन में रिपोर्ट देने के लिए भी कहा गया। अमर उजाला भी रोजाना परवाणू में बढ़ते डायरिया मामलों और बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर मुद्दा गंभीरता से उठा रहा है।
विज्ञापन

मुद्दे की गंभीरता के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को परिधि गृह परवाणू में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। बैठक में परवाणू क्षेत्र में सामने आए डायरिया के मामलों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए किए गए उपायों की समीक्षा की गई। साथ ही कहा कि कौशल्या खड्ड में जहां गंदगी पानी में मिल रही है उस प्वाइंट का पता लगाएं। इसके लिए संयुक्त टीम का गठन भी किया गया। अधिकारियों ने आगामी दो दिन में पता लगाने की बात कही है। साथ ही पेयजल स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं डायरिया से पीड़ित रोगियों के उपचार के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लोगों में जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए बरती जाने वाली सावधानियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, राज्यपाल के एडीसी अभिषेक, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) परवाणू महेंद्र प्रताप सिंह और स्वास्थ्य, जल शक्ति, हिमुडा व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।

इनसेट
लोगों से भी किया आह्वान
राज्यपाल ने लोगों का भी आह्वान किया कि वे नियमित तौर पर पेयजल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई करें। इसमें निश्चित मात्रा में क्लोरीन इत्यादि डालें और पानी को उबालकर ही उपयोग में लाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि बीमार होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सकों की सलाह लें। बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का सेवन न करें।
विज्ञापन


इनसेट
वहीं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि परवाणू क्षेत्र में डायरिया और अन्य जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में मामले सामने आने पर तत्काल सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) की अध्यक्षता में बैठक कर एक कार्य बल (टास्क फोर्स) गठित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग, हिमुडा, नगर परिषद, जल शक्ति सहित संबंधित विभागों को शामिल किया गया है। क्षेत्र के पेयजल स्रोतों एवं ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। पेयजल आपूर्ति में लगे टैंकरों की भी जांच की जा रही है।

परवाणू में डायरिया मामलों पर बैठक लेते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें