पुलिस पेंशनर की कुनिहार में बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक
प्रदेश पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक के दौरान उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। प्रदेश पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक संयोजक व वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चर्चा की गई कि दिसंबर में पुलिस लाइन में पेंशनरों ने अपनी मांगों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी थी उन मांगों पर पत्राचार कार्यालय से शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जल्द दी गई मांगें पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह पेंशनरों को सामान लेने के लिए पुलिस लाइन स्थित कैंटीन में जाना पड़ता है। इसे लेकर मांग की गई थी कि प्रत्येक थाना में एक दिन निश्चित किया जाए जिस दिन पेंशनर समाना प्राप्त कर सके। इसी के साथ रिटायर होने से एक साल पहले प्रमोशन डयू होने पर सैन्य पैटर्न पर उन कर्मचारियों को पदोन्नति किया जाए। यह दोनों मांगे पुलिस अधीक्षक सोलन की ओर से पुलिस मुख्यालय को भेजी गई थी। अब इसमें अमलीजामा पहनाया जाएगा। वहीं, पुलिस महानिदेशक से मांग कि है कि पेंशनर की मृत्यु के दौरान अंतिम सम्मान के आदेश को लिखित रूप से सभी थाना में भेजना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का संशय न बने। वहीं लाखों रुपये के मेडिकल बिल जिनकी अदायगी नहीं हो रही है उसे जल्द जारी किया जाए। इसी के साथ 11 फीसदी डीए सालों से पेंडिंग पड़ा है। इस पर भी सरकार को ध्यान देने के लिए कहा है। बैठक में श्यामलाल भाटिया, पतराम, वेद ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर ,आशा राणा, पुष्पा सूद, बीना देवी, जगजीत बक्शी, दीपराम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, रतिराम शर्मा, जीतराम ठाकुर व हरि सिंह पाल उपस्थित रहे।