फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पलासड़ा की फैल रहे प्रदूषण पर तुरंत रोके सरकार

विज्ञापन
नालागढ़ में पेंशनर बैठक में भाग लेते हुए स्रोत- पेंशनर।
विज्ञापन
पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ नालागढ़ की मासिक बैठक में सदस्यों ने उठाई मांग
विज्ञापन

नालागढ़ अस्पताल में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने को भी कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ नालागढ़ की मासिक बैठक में पलासड़ा में एक दवा कंपनी की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण पर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में वक्ताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रदूषण को तुरंत प्रभाव से रोकने का प्रयास किया जाए। यशपाल सिंह रनोट की अध्यक्षता में नालागढ़ के विश्राम गृह में हुई बैठक में बताया गया कि कंपनी रात के समय जहरीली गैस छोड़ रही है। इससे आसपास के ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि अगर यह प्रदूषण रोका नहीं गया तो भविष्य में कंपनी के आसपास के गांवों को भारी नुकसान होगा। पेंशनर महासचिव कैलाश राणा ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, मेडिसन और ईएनटी के चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। इसके कारण रोगियों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है और उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। पेंशनरों ने सरकार से अस्पताल में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। बैठक में पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। बताया गया कि निर्माण कार्य पिछले एक साल से बंद पड़ा है और केंद्र सरकार इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही। टेंडर अब तक 12 बार रद्द हो चुके हैं। खराब सड़क की स्थिति के कारण सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं और लोग जान की जोखिम में हैं। बैठक में दिवंगत पेंशनर पहूलाल की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में यशपाल रनोट, जगतार सिंह रनोट, अदित कांसल, कर्म चंद, हार्दित्त सिंह, रामपाल शर्मा, मनोहर सिंह, प्रेम चंद, भज्जू राम, सुशील कुमार, चिंत राम कपूर, एस के शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेश सिंह, रोशन लाल, तीर्थ राम शर्मा, राम नरेश गुप्ता, पवन कुमार, सोहन लाल चंदेल, राम चंद, हेमराज भंडारी, बक्शी राम, दिलेल सिंह, मनसा राम, चंद्रमणी अजमेर सिंह, मदन लाल रनोट व अर्जुन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

लंबित डीए को एकमुश्त करें जारी
पेंशनरों ने वर्ष 2016 से 2022 तक संशोधित वेतन मान का एरियर न मिलने की बात भी उठाई। कई पेंशनर एरियर की प्रतीक्षा में इस दुनिया को छोड़ चुके हैं। उन्होंने 65, 70 और 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद मिलने वाले भत्ते को मूल वेतन में जोड़ने और लंबित डीए को एकमुश्त जारी करने की भी मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें