केंद्र प्राथमिक पाठशाला सुल्तानपुर में सालाना कार्यक्रम आयोजित
सुल्तानपुर पंचायत के उपप्रधान ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सुल्तानपुर में वार्षिक समारोह पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के उपप्रधान जीत कुमार ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं केंद्र की मुख्य शिक्षिका रमा पंवार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करके अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा दी।
वहीं नृत्य और समूह गान ने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। मुख्यातिथि ने वर्षभर पाठशाला में की गई अनेक गतिविधियों के लिए सभी बच्चों को पुरस्कार बांटे। इसमें लव उराव को स्टूडेंट ऑफ-द-इयर का खिताब दिया गया। वहीं मुख्यातिथि नेे 5,100 रुपए की राशि बच्चों को प्रदान की। इस अवसर पर पाठशाला के सभी अभिभावकगण, एसएमसी प्रधान दुनी चंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।