फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्नातक प्रशिक्षुओं को दी बागवानी के बारे में जानकारी

Mon, 27 May 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कंडाघाट में बागवानी में स्नातक कर रहे प्र​शिक्षुओं को खेती की जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
खेतों में जाकर प्रशिक्षण देना था उद्देश्य
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी के बागवानी में स्नातक करने वाले प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण रावे कार्यक्रम के तहत 22 दिन का था। इस दौरान कृषि केंद्र की ओर से प्रशिक्षुओं को कई प्रकार की जानकारी दी गई। संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सीमा ठाकुर और डॉ. राजेश ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बागवानी के अंतिम वर्ष के छात्रों को किसानों के खेतों पर प्रशिक्षण देना रहा। छात्रों को इस कार्यक्रम के तहत बहुत से किसानों के खेतों में जाकर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य तौर पर एशिया के पहले फूल उत्पादन करने वाले गांव महोग बाग, कोठी देवरा, पाट्टी, डांगरी और दाऊसी शामिल रहे। छात्रों ने प्राकृतिक सब्जी उत्पादन, व्यावसायिक फूल उत्पादन, विदेशी सब्जी उत्पादन पर ज्ञानवर्धन किया। कृषि विज्ञान केंद्र में प्रगतिशील किसानों के साथ छात्रों ने एक गोष्ठी में भी भाग लिया। इसमें सूबे के प्रगतिशील किसान, शैलेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, राजीव ठाकुर, प्रद्युम्न ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, मदन शर्मा, पिंकी देवी, हेमलता इत्यादि किसानों ने अपने खेती से जुड़े अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में छात्रों ने अटारी निदेशक डॉ. परविद्र शिओरान से भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें