फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कनाह स्कूल में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक स्कूल कनाह में आत्मरक्षा के गुर सिखते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चायल (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय कनाह की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। कोच दिनेश कुमार ने कक्षा छठी से 10वीं तक की 37 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर स्कूल की मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्राओं को निरंतर दी जा रही सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग से छात्राएं जीवन के हर मोड़ पर आत्मरक्षा करने में सक्षम होंगी। वह ऐसे ही छात्राओं को जीवन में प्रशिक्षित करते रहेंगे ताकि आपात में छात्राएं अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में शीतला देवी, केशव दत्त, भूदेव वर्मा, पवन कुमार, रमेश शर्मा, विनय शर्मा, योगेश शर्मा, रेणु कुमारी, ललिता और श्वेता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें