जाइका टीम सोलन कंडाघाट में, किसानों के समूह से चर्चा करते हुए। संवाद
किसानों से मक्की की फसल और सोयाबीन के बारे में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। जाइका टीम सोलन ने बीपीएम डॉ. अरुण शर्मा एवं एसएमएस डॉ. रविंद्र शर्मा की अगुवाई में जदारी, ध्याडी,धाली साइट का दौरा किया। इस दौरान प्रोजेक्ट के तहत आने वाले किसानों के एक समूह के साथ चर्चा की गई। इसमें खरीफ सीजन में नए इंटरवेंशन के माध्यम से डेमोस्ट्रेशन करने के तरीकों पर विचार किया गया जोकि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है। बीपीएम ने फूड ग्रेन प्रोडक्टिविटी डेमोस्ट्रेशन पर भी चर्चा की। इसमें मक्की फसल और सोयाबीन की इंटरक्रॉपिंग के बारे में विचार किया गया। इसके अलावा सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाओं के साथ भी चर्चा की गई। इसमें उनके कार्य और जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई और महिलाओं के ग्रुप से उनकी सहायता प्रोजेक्ट के माध्यम से कैसे की जा सकती है पर गहन चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चर्चा के माध्यम से किसानों और सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाओं की जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला। इस मौके पर राधा कृष्ण कृषक विकास समिति के प्रधान प्रद्युमन ठाकुर व सभी सदस्य और महिला मंडल जदारी की प्रधान सुषमा ठाकुर सहित सेल्फ हेल्फ ग्रुप की महिलाएं, बीपीएम यूनिट से डॉ. तनवी सूद, दीपांशी उपस्थित रहे।