फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्ची की आंख में गुलेल से चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बच्ची की आंख में गुलेल से चोट पहुंचाने के आरोप में नालागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नालागढ़ के टिक्करी गांव रणदीप सिंह ने आरोप लगाया कि 8 अक्तूबर 2025 को कुंडलू के जितेंद्र सिंह उर्फ आशु पुत्र राम प्रकाश ने उसकी बेटी काजल की आंख में गुलेल से चोट पहुंचाई, जिससे आंख की रोशनी चली गई। बच्ची की दो बार सर्जरी हो चुकी है, लेकिन आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा है और आगे भी उपचार व सर्जरी की आवश्यकता है। 24 अक्तूबर 2025 को बघेरी पंचायत में हुई बैठक में राम प्रकाश ने बच्ची का इलाज करवाने पर सहमति जताई थी। आरोप है कि अब उसने इलाज का खर्च उठाने से इन्कार कर दिया है। पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें