सिरोही। महिला हिंसा के विरुद्ध जागरूकता अभियान में आबूरोड ब्लॉक में 300 महिलाओं को राजकोप सिटीज
इस दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार की उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई
सार
सिरोही। बढ़ती महिला हिंसा की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य के साथ जनचेतना संस्थान एवं गर्ल्स नोट ब्राइड संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सिरोही जिले के आदिवासी बहुल आबूरोड ब्लॉक में जागरूकता पखवाड़ा मनाया गया। इसमें 1500 महिलाएं लाभान्वित हुई। इस जागरूकता पखवाड़े के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार की उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई तथा 300 महिलाओं को राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करवाया गया।
विस्तार
इस जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत महिला जनप्रतिनिधियों, महिला मुखिया, सक्रिय महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा अपने अपने गांवों में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सामुदायिक बैठकें, नारे लेखन, रैली का आयोजन किया गया। सिरोही पुलिस विभाग के सहयोग से लगभग 300 युवा महिलाओं को राजकोप सिटिजन ऐप डाउनलोड करवाया गया। इसमें उन्हें बताया गया कि सरकार द्वारा बढ़ती महिला हिंसा की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगवाने एवं पीड़िताओं को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह ऐप बनाया गया है। इसमें महिलाएं एवं किशोरियों पर किसी भी तरह की हिंसा का शिकार हो तो तुरंत अपनी शिकायत ऐप के द्वारा पुलिस विभाग तक पंहुचा सकती है। इस ऐप पर शिकायत दर्ज होते ही पीड़िताओं को तत्काल मदद मिलती है। ऐप के उपयोग एवं शिकायत दर्ज करवाने के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। इसके प्रति हम सब को जागरूक रहने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी सक्रिय भागेदारी निभाने को प्रेरित किया गया। इस जागरूकता पखवाड़े में महिला सुरक्षा केंद्र, चाइल्ड लाइन, पुलिस विभाग के हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया गया। सक्रिय महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले में प्रशासन के साथ संवाद कर अपनी समस्याओं के बारे में बताया गया। जिनका शीघ्र निस्तारण करवाने का भी आश्वासन दिया गया। इस अभियान में सरमीबाई, लक्ष्मी गरासिया, नवली गरासिया, वीणा, चंद्रकाता, खुशबुरानी, युवा महिलाएं लाली, सरस्वती एवं भूरी साबित 1500 महिलाएं सम्मिलित हुई।