फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 17 दिसंबर को होटल पैरागोन में मनाया जाएगा पेंशनर दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पेंशनरों को इसमें किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ के केंद्रीय एवं जिला कार्यकारिणीयों की संयुक्त बैठक निजी होटल में हुई। इसमें 17 दिसंबर को अखिल भारतीय पेंशनर दिवस मनाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में राज्य कार्यकारिणी के महामंत्री पीएल गुप्ता, उप महामंत्री जेपी शर्मा, जिला प्रधान ई. दिनेश गुप्ता, मुख्य सलाहकार ई. एसडी रत्न प्रमुख रहे। जिला कार्यकारिणी के प्रधान ई. दिनेश गुप्ता ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि पेंशनर दिवस का कार्यक्रम होटल पैरागोन में आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। इसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ई. बीके सूद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुख्यातिथि होंगे। इसमें वरिष्ठ आयुवर्ग के पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं की ओर से इस दिवस की महता पर प्रकाश डाला जाएगा और पेंशनरों की क्या-क्या समस्याएं हैं, इसके बारे में भी विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम में दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से आग्रह किया कि वह इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें