फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टिपर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला-हरिपुर मार्ग पर टिपरा के समीप सड़क हादसे में एक सवा साल की बच्ची की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के श्रीचंद की बच्ची शेड के पास खेल रही थी। इस दौरान वह एक पिकअप की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पिकअप चालक की पहचान प्रेम चंद निवासी सुरजपुर टिपरा के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हुई। वीरवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें